Kharinews

केरल उपचुनाव में माकपा जीत की ओर

 Breaking News
  • राष्ट्र के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण : मोदी
  • अमेरिका ने ईरान से संबंधित विमानन कंपनी पर प्रतिबंध लगाया
  • अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का बोध कराता है हिंदी दिवस : योगी
  • देश की थोक महंगाई दर घटकर 4.53 फीसदी
  
May
31 2018

चेंगानूर (केरल), 31 मई (आईएएनएस)। केरल की चेंगानूर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को मतगणना जारी है। माकपा उम्मीदवार साजी चेरियन तीसरे दौर की मतगणना के बाद 4,000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

2016 में माकपा के उम्मीदवार के.के. रामचंद्रन नायर इस सीट से सिर्फ 2,000 वोटों से आगे थे। नायर के जनवरी में निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

चेरियन ने कहा, "संकेत अच्छे हैं और जीत स्पष्ट नजर आ रही है क्योंकि मैंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ धड़े के गढ़ सहित सभी 14 बूथों पर बढ़त बनाई हुई है।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजमोहन उन्नीथन ने कहा, "रुझानों के और स्पष्ट होने से चेरियन को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है।"

कांग्रेस उम्मीदवार डी.विजयकुमार दूसरे स्थान पर हैं जबकि भाजपा के पी.एस.श्रीधरन पिल्लई तीसरे स्थान पर हैं।

पिल्लई ने कहा, "चुनाव के तुरंत बाद मुझे बताया गया कि वाममोर्चे ने वोट खरीद लिए हैं और अभी यही देखने को मिल रहा है।"

इस सीट पर सोमवार को मतदान हुआ था।

Related Articles

Comments

 

इंग्लैंड के विकेटकीपर फोस्टर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Read Full Article

Life Style

 

जापान में 69,785 लोग 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के

Read Full Article

खरी बात

 

विशेष: दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षण पद्धति में क्रांतिकारी बदलाव

Read Full Article
 

लोकतंत्र के एनकाउंटर का संविधान

Read Full Article
 

प्रकृति के साथ क्रूर हरकतें बढ़ा रही बाढ़

Read Full Article
 

विशेष: अराकू में अब प्रसव के दौरान नहीं होती है महिलाओं की मौत

Read Full Article
 

अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे!

Read Full Article
 

विशेष : निजी अस्पतालों में खाली रह जाते हैं गरीबों के लिए आरक्षित बिस्तर

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive