Kharinews

जापान में 69,785 लोग 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के

 Breaking News
  • चोरों को अंदर लाने वाले 'चौकीदार' हैं मोदी : राहुल
  • पेट्रोल मुंबई में 90 रुपये, चेन्नई में 85 से ऊपर
  • गंगा संरक्षण पर विधेयक अगले संसद सत्र में : गडकरी
  • इंदौर में महिला कलाकार पर ज्वलनशील रसायन फेंका
  
Sep
14 2018


टोक्यो, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान में सौ साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी इस महीने रिकार्ड 69,785 हो गई है, जिसमें से 88.1 फीसदी महिलाएं हैं। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि इसका कारण स्वास्थ्य सेवाओं में हुई उन्नति और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया यह आंकड़ा पिछले साल से 2,014 अधिक है तथा दो दशक पहले की तुलना में सात गुणा अधिक है।

जापान में 100 से ज्यादा उम्र वाले लोगों में 61,454 महिलाएं हैं, जबकि 8,331 पुरुष हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने भी शामिल हैं, जो मई में 100 साल के हुए।

जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या में 1971 से बढ़ोतरी हो रही है और सरकार को उम्मीद है कि यह चलन जारी रहेगा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्युरिटी रिसर्च के अनुमानों के मुताबिक, अगले पांच सालों में वहां 100 से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर जाएगी तथा अगले 10 सला में बढ़कर यह 1,70,000 हो जाएगी।

Related Articles

Comments

 

शार्प ने भारत में 8के 'प्रोफेशनल डिस्प्ले' लांच किया

Read Full Article

Life Style

 

लंदन में होगा खादी कलेक्शन का प्रदर्शन (लीड-1)

Read Full Article

खरी बात

 

मोहन भागवत के कन्फेशन और संघ का मोदी शाह से मोह भंग

Read Full Article
 

विशेष: दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षण पद्धति में क्रांतिकारी बदलाव

Read Full Article
 

लोकतंत्र के एनकाउंटर का संविधान

Read Full Article
 

प्रकृति के साथ क्रूर हरकतें बढ़ा रही बाढ़

Read Full Article
 

विशेष: अराकू में अब प्रसव के दौरान नहीं होती है महिलाओं की मौत

Read Full Article
 

अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे!

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive